

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Jalandhar : पंजाब में चोरी और लूट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, जालंधर में आज सुबह गुलाब देवी रोड पर लुटेरों ने साइकिल सवार को बेरहमी से लूटा। इस घटना की तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार बोलैरो गाड़ी में सवार लुटेरों ने यहां से गुजर रहे साइकिल सवार को घेर लिया।
Robbery in Jalandhar : इस दौरान पीड़ित साइकिल छोड़कर वहां से भागने लगा तो गाड़ी से निकले 5-6 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान लुटेरे व्यक्ति की जेब से नकदी छीनकर भाग गए। फिलहाल इस मामले की शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी गई लेकिन सी.सी.टी.वी. फुटेज कई सवाल खड़े कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


