

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Liquor shops closed : पंजाब सरकार ने शहीदी सभा के चलते एक अहम फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, श्री फतेहगढ़ साहिब प्रशासन ने इलाके में शराब की दुकानों को तीन दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया है. प्रशासन ने कहा कि गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब और गुरुद्वारा ज्योति सरूप साहिब से 3 किमी. के दायरे में होटलों में शराब नहीं परोसी जाएगी। 26 से 28 दिसंबर तक ठेके बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।
Liquor shops closed : आपको बता दें कि, शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए वीरवार को राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशन, सरकारी संस्थानों व विद्यक संस्थानों में गजटेड छुट्टी रहेगी। शहीदी सभा 28 दिसंबर को शुरू होगी, जिस कारण सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


