
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Jasprit Bumrah Son : टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर बेटे का जन्म हुआ है। बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की जनकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद रखा गया है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे।
यह भी पढ़ें : CM Mann vs Patwari Kanungo Union : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, कहा- ट्रेनिंग पूरी होने से पहले 741 कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे
Jasprit Bumrah Son : बुमराह ने सोशल मीडिया पर खुद बेटे के बारे में जानकारी दी। बुमराह ने लिखा कि हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है, मेरा और परिवार का दिल खुशियों से भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया, हम बहुत खुश हैं और यह हमारे जीवन का नया अध्याय है, हम इसका इंतजार नहीं कर सकते।
यह भी पढ़ें : One Nation One Election : वन नेशन वन इलेक्शनः पंजाब पर पड़ेगा ये खास असर
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





