
कोहिमा (वीकैंड रिपोर्ट)- Railway Bridge Collapsed : मिजोरम से ह्दयविदारक खबर सामने आई है। खबर यह है कि साइरांग के पास अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे ब्रिज गिर गया। इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई। हादसा सुबह तकरीबन 10 बजे हुआ। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जहां घटना हुई है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर है। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : Cloud Burst In Himachal : हिमाचल में बारिश दिखाने लगी राैद्र रूप, बादल फटा-घरों में घुसा पानी
Railway Bridge Collapsed : एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “मलबे से अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।” पुल में कुल 4 पिलर हैं। इस घटना की वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुबमीनार से भी ज्यादा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


