
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Robbery in Ludhiana : लुधियाना में 7 करोड़ की लूट हो गई है। जानकारी के मुताबिक, रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में ATM में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुसे। यहां 5 सिक्योरिटी गार्डों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा 4 करोड़ कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी ले गए। इस गाड़ी में 3 करोड़ से अधिक कैश था। कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें : Bihar Police Constable Recruitment 2023 : बिहार पुलिस कांस्टेबल 21391 पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन
Robbery in Ludhiana : पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गाड़ी से 2 पिस्टल मिले हैं, जबकि कैश गायब है। जानकारी के मुताबिकबी, 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही हैं।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





