
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : BJP Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर समूचे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इसी कड़ी में करतारपुर विधानसभा में पड़ने वाले दयालपुर में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्म में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से पहुँच कर कार्यकर्ताओं संग भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया तथा कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गा कर भाजपा ध्वज को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं संग बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का लाइव भाषण भी सुना।
यह भी पढ़ें : Jalandhar By Elections Candidate : आप ने जालंधर उपचुनाव के लिए घोषित किया प्रत्याशी
इस अवसर पर अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, संजीव मिन्हास, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, सुदर्शन सोबती, राजीव पांजा, निधि तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस तथा श्री हनुमान जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल बन चुका है। आज से 44 साल पहले राष्ट्र सेवा व राजनीतिक स्वच्छता के लिए एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भाजपा के संस्थापक सदस्यों ने राष्ट्र को सर्वोपरी रख कर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। उस समय रोपा गया पौधा आज भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान तथा अनथक परिश्रम के चलते एक विशाल वृक्ष बन चुका है।
BJP Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में कई इतिहास रचे हैं और यह सफर आगे भी निरंतर जारी है। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व् भाईचारे की साँझ को कायम रखने तथा सहयोग के लिए संकल्प को दोहराया।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्त्ता नि:स्वार्थ भाव से कोरोना काल से पहले, कोरोना काल के दौरान और उसके बाद आज तक जनता की सेवा में जुटा हुआ है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनितिक दल है जहाँ कार्यकर्त्ता अपनी कार्यदक्षता के आधार पर पार्टी में किसी भी पद तक पहुँच सकता है। इसका उदाहरण है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और देश के प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी सहित कई अन्य नेता जिन्होंने भाजपा तथा भारत का नाम विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा दिया है।
BJP Foundation Day : अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 6 अप्रैल से बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक समरसता अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत पंजाब में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता 14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के भाषण के बाद पार्टी के इतिहास और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर गोष्ठी और परिचर्चा आयोजित करेंगें। बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के दौरान उनकी तस्वीर पर मालयार्पण कर श्रद्धांजली देकर मनाया जाएगा। अश्वनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




