
Today Horoscope for 11 November 2022
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामले में आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा है। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। लव लाइफ में आप अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर कहीं घूमने जा सकते हैं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी का कोप भाजन बनना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। खुशियों और उल्लास से भरा दिन। वैवाहिक संबंध आ सकते हैं। मन में खुशी के लड्डू फूटेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज दिन की शुरुआत में आपको लाभ की संभावना है। नौकरी व व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। शाम का समय मित्रों परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा। लव पार्टनर से आपको कोई अच्छा तोहफा मिलने वाला है। प्रेमी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप खुद में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। सामाजिक क्षेत्रों में जान पहचान मिलने से आपको सफलता मिलने की संभावना और अधिक हो जाएगी। काम के चलते प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सिंह राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। अपने शत्रुओं के षड़यंत्र से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुख व चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज धन का लेन-देन न करें। लव पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं।
Today Horoscope for 11 November 2022
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज कन्या राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तत्परता रखने से लाभ होगा। हालांकि, आज आप किसी पारिवारिक मांगलिक कार्य में जाने से खुश होंगे। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। प्रेमी से विवाद हो सकता है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। गर्लफ्रेंड के साथ अहम समय बिताने वाले हैं। लव पार्टनर के साथ ईमानदार रहना फायदेमंद साबित होगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहने वाला है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। नौकरी पेशा जातकों की अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। फिलहाल, आपको सलाह है कि निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। धन आपको बहुत ही स्रप्राइजिंग तरीके से वापस मिलेगा इससे आपका विश्वास धर्म और आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में लापरवाही न बरतें। आज आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जिनसे आपका लाभ होगा। लव लाइफ में पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है। अच्छा प्यार मिलने वाला है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी। कुछ लोगों को सरकारी काम से लाभ मिल सकता है। आज आप काम में व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन कार्यक्षेत्र के लिहाज से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, आपको सलाह है कि अपने बजट को थोड़ा ध्यान में रखकर ही चले।
Today Horoscope for 11 November 2022
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में ही व्यतीत होगा। हालांकि, आज विद्यार्थी वर्ग के जातको की किसी कम्पटिशन में जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
हमारा न्यूज़पेपर बुक करवाने के लिए संपर्क करें : 9417313252
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





