
Weekly Horoscope 6 November to 12 November 2022
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्द्ध में अत्यंत ही अनुकूल एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार से जुड़ी कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके कार्यों में आ रही बड़ी अड़चन दूर होगी। सप्ताह का उत्तरार्ध मिलाजुला रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जिनके साथ भविष्य में लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान आपकी करियर को लेकर अप्रोच सकारात्मक रहेगी। आप अपने परिश्रम और प्रयास से सभी कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे। जिससे खुश होकर आपके सीनियर आपके काम की तारीफ करें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों का खूब ख्याल रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको किसी के साथ बातचीत करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। ध्यान रहे कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू विवाद के चलते किसी प्रियजन के साथ अनबन होने की आशंका है। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय स्वजनों का सहयोग न मिल पाने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा। परीक्षा-परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन आपका यही आत्मविश्वास अभिमान में न बदलने पाए इसका आपको खूब ख्याल रखना होगा, अन्यथा आपके प्रिय लोग आपसे उचित दूरी बना सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह की शुरुआत शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। इस सप्ताह आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि छोड़ दिया जाए तो सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राक्ष माला जप करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए सारे कार्य समय पर पूरे होंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीज पर आप बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। भूमि-भवन या वाहन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आप अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके कामकाज में उन्नति और प्रगति की संभावनाएं पूरे सप्ताह बरकरार रहेगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। मनचाहे स्थान पर तबादले की कामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
Weekly Horoscope 6 November to 12 November 2022
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों की घर और बाहर दोनों जगह काफी व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। इस दौरान सीनियर और जूनियर दोनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी और आप अपने कौशल से सभी कार्य को निबटाने में कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको निजी कार्यों अथवा कारोबार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा लाभप्रद लेकिन थकान भरी रहने वालाी है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।
उपाय: प्रतिदिन गणेश चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही भूमि-भवन से जुड़े विवाद के सुलझ जाने या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही बाधा के दूर होने से आप राहत की सांस लेंगे। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। खास बात यह कि इस दौरान आपको अपने सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों के धन संबंधी मामले भी हल होंगे लेकिन उन्हें पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आय के साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय: प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप खुद को शारिरिक रूप से काफी ऊर्जावान और मानसिक चुस्त-दुरुस्त पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास बना रहेगा। करियर और कारोबार में आशा के अनुरूप प्रगति देखने को मिलेगी। इष्ट-मित्रों की मदद से अटके पड़े काम में गति आएगी। किसी योजना या फिर बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। सप्ताह के मध्य में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। इस दौरान किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध कुछ व्यस्तता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। भूमि-भवन या फिर किसी अन्य विवाद के सिलसिले में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन से संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको करिअर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में आपकी सोची कोई बड़ी कामना पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर-परिवार से जुड़े निर्णय को लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर की साज-सज्जा में बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में सोचे हुए काम इष्ट-मित्रों की मदद से समय पर पूरे होंगे। किसी भी बड़े निर्णय को लेते समय पिता का विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करिअर-कारोबार के लिए प्रयास सफल होंगे। यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ एवं मनचाहा फल प्रदान करने वाला साबित होगा। सप्ताह के मध्य में आपका अधिकांश समय सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद एवं आध्यात्मिक अनुभूति देने वाली होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope 6 November to 12 November 2022
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
इस सप्ताह मीन राशि के जातकोंं द्वारा किए गए प्रयास और परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है अथवा विरोधी कोर्ट के बाहर ही आपसे समझौते का प्रयास कर सकते हैं। नए क्षेत्रों में आजीविका के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे, जिससे आपके सभी कार्य समय पर आसानी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में पूर्व में किए गए धन निवेश का लाभ प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
अच्छी और ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए अभी हमारा न्यूज़पेपर बुक करवाएं : 9417313252
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





