
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : महानगर में बुधवार को एक मीडिया कर्मी के भाई को किडनैप करने की कोशिश की गई। आरोपी का नाम अंकित ढींगरा है और उसने अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। आरोपी व उसके के खिलाफ थाना नंबर 2 में शिकायत दे दी गई है। इस बारे में पंजाब मीडिया न्यूज के संचालक पवन कुमार ने बताया कि उनका भाई सुभाष मिलाप चौक में द कूलिंग स्पेशिलिस्ट नामक डिस्ट्रीब्यूटर के पास एसी का काम करता था। इस डिस्ट्रीब्यूशन को अंकित ढींगरा नामक युवक चलाता है।
यह भी पढ़ें : PM Modi Visit Himachal : PM मोदी आज करेंगे हिमाचल का दौरा, ऊना रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
सुभाष की एक माह का वेतन आरोपी ने रोका हुआ था जब सुभाष ने वेतन मांगा तो अंकित उससे गाली गलौज करने लगा। जब सुभाष ने इसकी शिकायत संबंधित कंपनी अधिकारियों को की तो आरोपी हताश हो गया। आज वेतन न मिलने व गाली गलौच की शिकायत करने पवन व सुभाष थाना नंबर 4 पहुंचे और लिखित शिकायत दी। जब दोनों भाई अपने घर डॉल्फिन होटल के पीछे लौट रहे थे तो तभी रास्ते में अंकित ढींगरा ने अपने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और सुभाष का मोबाइल छीन लिया और उसे किडनैप करने की कोशिश की। बड़ी मुश्किल से पवन ने सुभाष को बचाया। इसके बाद पीडि़त परिवार ने थाना नंबर 2 में शिकायत दे दी है।
अपना व्यवसाय बढ़ाएं, हमारे साथ विज्ञापन के लिए संपर्क करें “डेली न्यूज़ रिपोर्ट (वीकैंड रिपोर्ट): संपर्क : +91 94173-13252
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





