
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत जी-20 देशों के नए शेरपा होंगे। वे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्थान लेंगे। भारत को जी-20 देशों के अध्यक्ष का पद मिलने वाला है, ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जररूत है।
सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत को इस साल के अंत तक जी-20 देशों का अध्यक्ष पद मिलने वाला है। देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए बहुत वक्त चाहिए, गोयल इतना वक्त देने में असमर्थ है, क्योंकि उनके पास कई अहम जिम्मेदारियां हैं।
सूत्रों के मुताबिक, पीयूष गोयल पर राज्यसभा के नेता समेत अन्य अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी हैं। ऐसे में अब नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत को नए शेरपा नियुक्त करने का फैसला किया गया है। अमिताभ कांत लगभग 6 साल तक नीति आयोग के सीईओ रहे और पिछले महीने उनका एक्सटेंशन भी खत्म हो गया। इससे पहले केरल कैडर के आईएएस अधिकारी अमिताभ कांत औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग के सचिव थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





