
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Loot in Ludhiana : पंजाब से PRTC की एक बस हथियारों की नौंक पर लूटने की एक बड़ी वारदात की खबर है कि सामने आ रही है l सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना लाडोवाल के अधीन आते टोल प्लाजा बेरियल पर सतलुज दरिया के निकट आज सुबह 8:00 बजे के करीब मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर रोडवेज बस के कंडक्टर से पैसों का बैग छीना और फरार हो गए। इस घटना के बाद रोडवेज बस चालकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ हाईवे के बीच बसे लगाकर जाम लगा दिया गया।
यह भी पढ़ें : Terrorist Attack on Teacher – आतंकियों का हमला, स्कूल में महिला शिक्षक को मारी गोली, पढ़ें पूरा मामला
Loot in Ludhiana : जानकारी के अनुसार लुधियाना से जालंधर की तरफ सवारिया लेकर बस आ रही थी मौके पर सैकड़ों की तादाद में बसों से निकलकर लोग इकट्ठा होकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगे। करीब 1 घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई जिसके कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बस चालकों ने थाना लडोवाल की पुलिस को उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने व एफ आई आर दर्ज करने के आश्वासन पर ट्रैफिक जाम को खोला गया।


