नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Anti Terrorism Day : गृह मंत्रालय ने सभी केंद्रीय मंत्रालयों और राज्यों को पत्र जारी कर आतंकवाद विरोधी दिवस के मनाए जाने की जानकारी दी है. भारत में हर साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा. सभी सरकारी कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी शपथ लेने को कहा गया है. आपको बता दें कि आतंकवाद के खिलाफ भारत सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं.
Anti Terrorism Day : 21 मई को केंद्रीय मंत्रालयों की छुट्टी के चलते 20 मई को आतंकवाद विरोधी शपथ लेने को कहा गया है. भारत में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते शपथ के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया है. गृह मंत्रालय के अनुसार इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य युवाओं को आतंकवाद और हिंसा के पथ से दूर करना है. अगर युवाओं को इस रास्ते से दूर रखने में कामयाबी मिली तो आतंकवाद की जड़ें खुद-ब-खुद देश से खत्म हो जाएंगी.
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------
