
Brahmin Welfare Board Punjab
जालंधर ( बंटी भगत ) : कांग्रेस पार्टी के नेता रविश शर्मा को पंजाब सरकार की ओर से गठित ब्राह्मण भलाई बोर्ड (पंजाब सरकार) का सदस्य नियुक्त किया गया है। सदस्य नियुक्त होने के बाद रविश शर्मा भारत भूषण आशू कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार को मिले। इस अवसर पर उनके साथ रजिंदर बेरी (विधायक केंद्रीय हल्का जालंधर) विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर रवीश शर्मा की ओर से पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया और उनका आशीर्वाद लिया।
जिम्मेवारी को इमानदारी और तनदेहि से निभाएंगे – रविश शर्मा
Ravish Sharma became member of Brahmin Welfare Board सदस्य बनने के बाद रविश शर्मा ने कहा उन्हें जो जिम्मेवारी पंजाब सरकार की ओर से मिली है। उसे वह इमानदारी और तनदेहि से निभाने का प्रयास करेंगे। रवीश शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज विश्व कल्याण की भावना से काम करता है इस मौके उन्होंने कहा हम कैप्टन अमरिंदर सिंह का तह दिल से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने ब्राह्मण भलाई बोर्ड गठन कर के ब्राह्मण समाज की काफी लंबे समय से उठ रही मां को पूरा किया है।
पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री व विधायकों का किया धन्यवाद
इस मौके रविश शर्मा ने माननीय कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब, भारत भूषण आशू कैबिनेट मंत्री पंजाब, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक बाबा हेनरी, विधायक सुशील रिंकू, जगदीश राज राजा मेयर व सरदार दलजीत सिंह आहलूवालिया का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। इस मौके पर रवीश शर्मा के साथ डायरेक्टर पंजाब स्टेट सीड्स कारपोरेशन और पार्षद जगदीश समराय और पंजाब कांग्रेस कमेटी व्यापार सेल के वाइस चेयरमैन अतुल चड्ढा उपस्थित थे।


यह भी पढ़ें : Transferred DSP/ACP Officers – कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के 130 DSP/ACP अधिकारियों का किया तबादला, पढ़ें लिस्ट
Illegal Drugs for sale in Jalandhar- पुलिस ते नशा तस्करां दी यारी दा सिट्टा… रामां मंडी, दकोहा, सूर्य एंक्लेव विच्च आराम नाल मिल जांदे अवैध शराब ते चिट्टा
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





