
Today Horoscope for 31 July 2021
मेष राशि / Horoscope for Aries
आज के दिन अपने कौशल से कार्य को आसानी से पूरा करेंगे । आपको धन संबंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है । आपका किसी से अकारण मनमुटाव हो सकता है। आज के दिन आपको अपने सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को लाभ होगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
आज का दिन शानदार रहेगा। नए काम की शुरूआत करने की योजना फलित होगी । आज के दिन आपको किस्मत से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । इस समय में आपको किसी कारण नुकसान हो सकता है। आज के दिन आपके परिवार में तनाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारों के यहां जा सकते हैं। किसी मित्र की मदद से अपने रूके हुए कार्य पूरे करेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
आज आप काफी तनाव में रहेंगे। क्रोध से अपना बचाव रखे। आज के दिन आपके मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं । आज के दिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। कुसंगति से बचें। अनावश्यक खर्च न करें। कारोबार में मंदी रहेगी। नई योजना या फैसला लेते समय पहले बुजुर्गों की राय जरूर लें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
आज आपकी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझ सकते हैं। आपके स्वभाव में हठीपन झलकेगा। किसी परिचित व्यक्ति से लंबे समय के बाद मिलना हो सकता है।आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष को लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा। तनाव दूर होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 25 July to 31 July 2021 – साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशि / Horoscope for Leo
आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। मित्रों से मदद मिल सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करेंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। प्रबल लाभ के योग हैं। आज के दिन प्रभु की आराधना करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज के दिन आपको घर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Today Horoscope for 31 July 2021
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
आज आपको अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको खुशखबरी मिल सकती है। किसी से मनमुटाव का सामना करना पड़ सकता है । आज के दिन आपके भीतर जोश और उत्साह देखने को मिलेगा । अब दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे, आपके परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें।
तुला राशि / Horoscope for Libra
आज का दिन दिक्कतों वाला हो सकता है। आज आप सावधान रहें। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक नुकसान हो सकता है । इस समय में आपके ऊपर किसी तरह का आरोप लग सकता है । वाणी पर संयम रखें। बिना कारण के यात्रा ना करें। अपने खर्चों को कम करें। सेहत का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
आज आपको खुशखबरी मिलेगी। नए काम से लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाएंगे। आज आपका परिवार के साथ समय बिताना काफी शुभ फल देगा । आपको भाग्य का अधिक साथ प्राप्त नहीं होगा। छात्रों का पढ़ाई लिखाई में मन नहीं लग पाएगा इस समय में आपके तथा परिवार के किसी सदस्य के सेहत में दिक्कत देखने को मिल सकते हैं।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या प्रभावित हो सकती है। आपको सामाजिक कार्यों को करने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मन में नकारात्मक भाव आने से आपका ध्यान गलत दिशा में जा सकता है । आज के दिन अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी । स्वास्थ्य शाम सामान्य तौर पर अच्छा बना रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
आज आपके सभी काम पूरे होंगे । आज के दिन आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।कर्ज की रकम वापस मिलेगी। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नशापान को त्यागें। तनाव दूर होगा। आज के दिन शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति पड़ेगी आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार एवं बड़े बुजुर्गों का प्यार मिलेगा।
कुम्भ राशि / Horoscope for Aquarius
आपका भाग्य प्रबल रहेगा । जीवनसाथी के साथ घूमने जाएंगे। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। किसी मित्र की मदद कर सकते हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आपको कार्यों में सफलता आसानी से प्राप्त होगी। आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं । छात्रों को निराशाजनक परिणाम मिल सकते हैं। योजनाएं बनाने के लिए आज अच्छा दिन नहीं है।
मीन राशि / Horoscope for Pisces
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिलेगी। अचानक विवाद हो सकता है। अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है । शरीर में कमजोरी और आलस्य बनी रहेगी। इस समय में आपके साथ किसी प्रकार की अनहोनी घटना हो सकती हैं ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





