
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Asim Riaz New Song Released : Asim Riaz Bigg Boss 13 के एक ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिन्हें सबसे ज्यादा Popularity मिली थी. Asim Riaz भले ही Bigg Boss 13 की ट्रॉफी अपने नाम न कर पाएं हो, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिलों को जरूर जीत लिया था. Asim Riaz का नया गाना ‘Sky High’ रिलीज हो गया है, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने Instagram Account पर दी है. कुछ देर पहले ही रिलीज हुए आसिम के गाने को Youtube पर खबर लिखे जाने तक 31 हजार 500 से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं.
यह भी पढ़ें : New Song – 6 दिन में 10,00,000 बार देखा जा चुका है कमल खान का ये नया गीत
हिमांशी खुराना भी आईं नजर
Asim Riaz के इस गाने में उनकी गर्लफ्रेंड Himanshi Khurana और उनके भाई उमर रियाज भी नजर आये हैं. Asim Riaz ने जिस तरह से गाने में रैप किया है, वह देखने लायक है. Asim Riaz के स्टाइल ने उनके फैन्स को और भी ज्यादा इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. Asim Riaz अपने इस गाने को लेकर काफी समय से सुर्ख़ियों में बने हुए थे. ऐसे में अब उनका गाना रिलीज होने के बाद फैन्स काफी एक्साइटेड हैं.
Asim Riaz New Song Released : Bigg Boss 13 से आसिम को खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी. इसी शो के दौरान उन्हें पंजाब की Aishwarya Rai कही जाने वालीं Himanshi Khurana से भी प्यार हो गया था. शो के दौरान ही उन्होंने Himanshi Khurana को प्रपोज कर दिया था. Bigg Boss से बाहर आने के बाद भी दोनों की जोड़ी बनी हुई है. दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं. हाल ही में Asim Riaz और Himanshi Khurana Mumbai Airport पर भी साथ देखे गए थे.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





