
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Govt Offices Strike : पिछले महीने 23 जून से विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब भर में जारी Government Departments के Clerical Staff की हड़ताल खत्म होने के बाद सोमवार को काम शुरू हो गया है। 12 दिन चली हड़ताल के कारण हजारों लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। 8 व 9 जुलाई को दो दिन की राज्य स्तरीय हड़ताल की पहले से घोषणा की हुई हैl
इससे पहले 5-6 जुलाई को Pay Commission की काॅपियां जलाई जाएंगी और 7 जुलाई को Bike Rally निकाल सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा। Joint Action Committee President Sukhjit Singh के अनुसार कि 8 व 9 जुलाई को दो दिन की राज्य स्तरीय हड़ताल होगी। उन्होंने बताया की संघर्ष को और तेज करते हुए Clerical Staff की Joint Action Committee के साथ Government Teacher, Food Supply Department Inspector, Cooperative Inspector, Excise Inspector, Draftsman’s Association, Worker Charges Union सहित Other Government Departments के सदस्य भी शामिल होंगे। 8 और 9 जुलाई काे हड़ताल के कारण 4 घंटे तक काम प्रभावित रहेगा।
पनबस और पीआरटीसी की यूनियनें भी करेंगी हड़ताल का समर्थन
Govt Offices Strike : 8 व 9 जुलाई को ही Punbus व PRTC की यूनियनें भी हड़ताल का समर्थन करते हुए 9 से 12 बजे तक सभी Government Buses का चक्का जाम रखेंगी। 9 जुलाई को सभी Government Departments के Employee Punbus और PRTC Unions के समर्थन में 11 बजे पंजाब के सभी बस स्टैंडाें में जाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। District Administrative Complex में भी पिछले लंबे समय से हड़ताल होने के चलते पेंडेंसी बढ़ गई है। इसे खत्म करने के लिए अब मुलाजिमों को ज्यादा वर्कलोड खत्म करना होगा।
2 जुलाई को चंडीगढ़ में Joint Action Committee के साथ सरकार के तीन Principal Secretaries एसके सिन्हा, हुस्न लाल व गुरप्रीत कौर सपरा के साथ आफिसर्स सब-कमेटी की एक मीटिंग हुई थी जिसमें उन्होंने मुलाजिमों की शिकायतों को सुनने के बाद एक रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए कहा था। यह भी कहा जा रहा है कि Cabinet Meeting से पहले इसी महीने 14-15 जुलाई को कैबिनेट की सब कमेटी के साथ भी मुलाजिमों की मीटिंग होगी जिसमें लंबित मुद्दों पर विचार किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





