
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर में मचे हाहाकार और तीसरी लहर में क्या होगा जैसी चर्चा के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) ने महामारी को लेकर देश का ताजा हेल्थ बुलेटिन (Latest Corona Bulletin) जारी किया है. इसके मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में 1,65,553 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. इसी दौरान देश में 2,76,309 लोग कोरोना को हरा कर डिस्चार्ज हुए. मौत के आंकड़े (Death Toll India) की बात करें तो पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 3,460 लोगों की मौत हुई है.
लगातार कम हो रहे नए कोरोना केस
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते कई दिनों से कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आई है. आंकड़ों के हिसाब से कहा जा सकता है कि कहीं न कहीं देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप कुछ कम हुआ है.
कुल केस: 2,78,94,800
कुल ठीक:2,54,54,320
कुल डेथ : 3,25,972
एक्टिव केस: 21,14,508
इसी तरह देश में 21,20,66,614 लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





