
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): सीट बेल्ट, हैलमेट पहनना आसान शब्दों में कहें तो यातायात के नियमों की पालना करना आज के युवाओं ही नहीं बल्कि बड़ों को भी थोड़ा मुश्किल लगता है। गलती होने यानि कि नियमों की उल्लघंना करने पर चालान तो कट ही जाता है लेकिन अच्छा काम करने पर तारीफ और सराहना नहीं मिलती। इसी बात को मध्य नज़र रखते हुए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स और ट्रैफिक पुलिस जालंधर ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थींम एवं सड़क सुरक्षा माह के अधीन यातायात के नियमों की पालना करने वाले लोगों को स मानित करने के लिए बी.एस.एफ चौक जालंधर में एक गतिविधि आयोजित की गई।
इस दौरान सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर हरबिंदर सिंह, ए.एस.आई शमशेर सिंह, ए.एस. आई नरिंदरजीत सिंह मैजूद थे। इस दौरान हैलमेट पहनकर बाइक या एक्टिवा चलाने वाले, रेड लाइट होने पर रूकने वाले, सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाने वाले और मास्क पहनकर गाड़ी चलाने वाले नागरिकों को रोड़ से टी स्टीकर, गुलाब का फूल देकर स मानित किया गया।
ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर हरबिंदर सिंह ने सीटी ग्रुप द्वारा समाज हित में किए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस गतिविधि को करवाने का मु य उद्देश्य यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में बताना था।
सीटी ग्रुप के वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह ने कहा कि मैं इस एक महीने लंबे जागरूकता अभियान को चलाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट विशेष रूप से ट्रैफिक पुलिस टीम को बधाई देता हूं। हम हमेशा लोगों के बीच सुरक्षित ड्राइविंग की भावना पैदा करने के लिए उनका समर्थन करते हैं। यहां तक ने कहा कि अगर इस तरह के कार्यक्रम से 10 प्रतिशत लोग भी यातायात के नियमों की पालना करना शुरू कर देते हैं तो हमारे लिए गर्व की बात होगी। हम भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों का आयोजन करते रहेंगे। इसके साथ ही यातायात नियम की पालना करने वालों की सराहना निश्चित रूप से उन्हें प्रेरित करेगी, जिससे एक निश्चित बदलाव लाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


