

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब पुलिस ने लोगों को ‘टिक टॉक प्रो’ एप को डाउनलोड न करने की सलाह दी है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि हाल ही में भारत में बैन किए जा चुके चाइनीज एप ‘टिक टॉक’ का नया वर्जन बताकर प्रचारित किया जा रहा यह एप आपके बैंक बैलेंस में सेंध लगा सकता है या फिर किसी दूसरी तरह से वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है।
साइबर क्राइम सेल के प्रवक्ता का कहना है कि ‘टिक टॉक प्रो’ एप का गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर उपलब्ध न होना इस बात का सबूत है कि यह फ्रॉड है। इसके साथ दिया जा रहा यूआरएल और वेबसाइट एड्रेस भी फर्जी है। लोगों को इस तरह के किसी भी संदिग्ध लिंक से सावधान रहना होगा। ऐसा करने से यह आपके बैंक आदि से जुड़ी सूचनाएं चुरा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत ने कुछ दिन पहले ‘टिक टॉक’ समेत 59 चाइनीज एप पर बैन लगा दिया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


