

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लॉकडाउन 2.0 का एलान किया और कहा कि अब यह देश में तीन मई 2020 तक जारी रहेगा। इसके बाद भारतीय रेलवे ने भी तीन मई तक यात्री ट्रेनें रद्द करने की घोषणा की, जिससे कई लोग चिंतित हो गए हैं।
पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक किया गया था। इसलिए कई लोगों ने 15 अप्रैल से यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक करवा ली थी। लेकिन यात्रियों को परेशान होनी की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों को सभी टिकट पर रिफंड मिलेगा। इसलिए आपको अपनी ई-टिकट कैंसिल करने की जरूरत नहीं है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


