





एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Weekly Horoscope 8 Nov to 14 Nov 2026 : नवंबर महीने का दूसरा सप्ताह यानी 8 से 14 नवंबर 2026 तक का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रहों की चाल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में गुरु सिंह राशि में, सूर्य तुला राशि में और शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। वहीं, 12 नवंबर को मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 नवंबर को बुध तुला राशि में मार्गी होंगे और 14 नवंबर को शुक्र कन्या राशि में अपनी वक्री चाल समाप्त कर मार्गी हो जाएंगे।
सप्ताह के दौरान गुरु-केतु और मंगल-केतु की युति भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ग्रहों के इन बदलावों के चलते कुछ राशि के जातकों के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंधों और स्वास्थ्य के मामलों में भी ग्रहों का प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं, 8 से 14 नवंबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल और सभी 12 राशियों के लिए खास उपाय।
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीने के दूसरे सप्ताह की शुरुआत करियर और कारोबार की दृष्टि से थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन सप्ताह के मध्य से परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का समाधान खोजने में आपको सफलता मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपका अधिकतर समय परिवार के सदस्यों के साथ बीतेगा। वहीं, सप्ताह के मध्य में किसी जरूरी काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कारोबार में आपकी उम्मीद के मुताबिक वृद्धि होने के संकेत हैं।
इस सप्ताह आप अपनी पूर्व नियोजित योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में सफल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को अपने पक्ष में करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पहले हासिल कर सकते हैं। आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा और वे पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य और संबंधों की दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक कार्यों और परोपकार की गतिविधियों में लगेगा। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विशेष आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा करें और मंगलवार के दिन कुत्तों को मीठी रोटियां खिलाएं।
वृषभ राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत शुभ संकेतों के साथ होगी। इस दौरान किसी व्यक्ति से अप्रत्याशित सहयोग और सुख की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा थकान भरी हो सकती है, लेकिन नए संपर्क बनाने और कारोबार का विस्तार करने में मददगार साबित होगी।
सप्ताह के मध्य से आपको अपने कामकाज में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ अपने संबंध मधुर बनाए रखने होंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र में विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी के षड्यंत्र में फंसने से बचें। अपने काम को समय पर और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। इस दौरान परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। लव पार्टनर से मुलाकात में मुश्किलें आने या किसी गलतफहमी के कारण तनाव बढ़ने की आशंका है। वैचारिक मतभेदों के चलते जीवनसाथी के साथ भी अनबन हो सकती है। ऐसे में बातचीत और धैर्य से परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।
उपाय: शिवालय या घर में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें और रुद्राष्टकम् का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। इस दौरान आपका अधिकतर समय परिवार और करीबी लोगों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपका मन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में लगेगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। संतान सुख की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
नौकरीपेशा लोगों को पूरे सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलेंगी। अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न रहेंगे और सहकर्मियों तथा अधीनस्थों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोग अपनी समझदारी और कार्यकुशलता के बल पर कारोबार को आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं। बाजार में आपकी साख और पहचान बढ़ने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। उन्हें किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के अंत में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपसी विश्वास और समझ बेहतर होगी। स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश की पूजा में दूर्वा अर्पित करें और संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer Zodiac
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी लंबे समय से प्रतीक्षित वस्तु की खरीदारी से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से भविष्य में तरक्की की उम्मीदें बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य में सत्ता और सरकार से जुड़े मामलों में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं। सरकारी पक्ष से लाभ प्राप्त होने की संभावना भी बन सकती है।
इस दौरान परिवार के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। घर में किसी प्रिय सदस्य के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। आपके काम की सराहना होगी और किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सम्मान भी मिल सकता है। कारोबार की दृष्टि से सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, लेकिन उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान की ओर से भी उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है। इस दौरान कुछ काम आसानी से पूरे होंगे, जबकि कुछ कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। यदि आप योजनाबद्ध तरीके से और विवेक के साथ काम करेंगे तो उम्मीद से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके विपरीत, जल्दबाजी और लापरवाही के कारण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और आवेश में आकर कोई बड़ा फैसला न लें।
सप्ताह का उत्तरार्ध स्वास्थ्य और संबंधों की दृष्टि से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इस दौरान मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखें। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले अधिक कठिन हो सकता है। आपको प्रतिस्पर्धियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामले भी चिंता बढ़ा सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत को लेकर मन परेशान रह सकता है। ऐसे में परिवार के लोगों का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी तरह की गलतफहमी को बढ़ने न दें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
Weekly Horoscope 8 Nov to 14 Nov 2026
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कुछ मामलों को लेकर मानसिक तनाव भी बना रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम के अनुरूप महत्व या सराहना न मिलने से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। हालांकि, सप्ताह के उत्तरार्ध में परिस्थितियां आपके पक्ष में बदलती नजर आएंगी। आप अपनी बुद्धि और कार्यकुशलता के दम पर प्रतिभा साबित करने में सफल रहेंगे।
कठिन समय में सहकर्मियों और शुभचिंतकों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में आप सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। घरेलू महिलाओं की रुचि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ में बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के अनावश्यक हस्तक्षेप से परेशानी हो सकती है। अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ विश्वास और तालमेल बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को सुलझाते समय घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह को नजरअंदाज न करें।
उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य समय पर और मनचाहे तरीके से पूरे हो सकते हैं। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोगों का स्नेह, सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले अधिक शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस सप्ताह आपका मन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में लगेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में पहले से चली आ रही बाधाएं दूर हो सकती हैं। धन, भूमि, भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सप्ताह के मध्य में सफल हो सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी और आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। स्वास्थ्य और संबंधों की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल रह सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंधों में आपसी लगाव और विश्वास बढ़ेगा। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी संभव है।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिक भागदौड़ और खर्चों वाला रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्वपूर्ण काम के सिलसिले में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर टालने या किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की गलती न करें।
इस सप्ताह आपको अपने कामकाज के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहना होगा। किसी भी तरह के लालच में आकर ऐसा फैसला न लें, जिससे बाद में नुकसान उठाना पड़े। थोड़े समय के लाभ के लिए भविष्य के बड़े फायदे को नजरअंदाज करने से बचें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत देने वाला रह सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी और मेहनत के बल पर बचत बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों की मधुरता बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की आशंका है। ऐसे में धैर्य रखें और बातचीत के जरिए समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पिछले सप्ताह के मुकाबले अधिक शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से पूरे होने की संभावना है। पहले से चली आ रही समस्याएं भी धीरे-धीरे सुलझती नजर आएंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यह यात्रा सुखद रहने के साथ नए संपर्क बनाने में भी मददगार साबित होगी। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार पर विशेष ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सहकर्मियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य समय से पहले हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की सराहना होगी। सप्ताह के मध्य में नए स्रोतों से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, जिससे बाजार में उनकी साख और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
भूमि या भवन खरीदने की योजना भी इस सप्ताह आगे बढ़ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप व्यक्तिगत संबंधों और मेलजोल पर अधिक ध्यान देंगे। लोग आपके व्यवहार और बातचीत से प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है या विवाह तय होने के संकेत मिल सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को पीले पुष्प और तुलसी अर्पित करके पूजा करें तथा ‘ॐ नमो नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनचाहे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। हालांकि, इस दौरान कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आने से आपका बजट बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र से जुड़ी परेशानियां और घरेलू विवाद भी चिंता का कारण बन सकते हैं। हालांकि, मुश्किल समय में शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आपको छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद और महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस दौरान आप अपने निजी संबंधों को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा और पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने के अवसर मिलेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार से जुड़े लोग अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं। करियर हो या कारोबार, आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर खुद को साबित करने में सफल रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर, सप्ताह के अंत तक कई मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
उपाय: प्रतिदिन रसोई में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और तुलसी की माला से भगवान श्रीकृष्ण के मंत्र ‘ॐ कृष्णाय नमः’ का जाप करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और सफलता लेकर आ सकता है। यदि आप पिछले कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान थे तो इस सप्ताह उसका समाधान निकलने की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में आप अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यह यात्रा सुखद और लाभदायक साबित हो सकती है। आर्थिक परेशानियां कम होने और संचित धन में वृद्धि होने के संकेत हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कोई बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और कार्यक्षेत्र में उनका सहयोग प्राप्त होगा।
यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह उस दिशा में सफलता मिल सकती है। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयास सफल होंगे। संपत्ति की खरीद-बिक्री से लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में सुख और सहयोग बना रहेगा। मित्रों और प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने पर ध्यान देंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग पर जल तथा बेलपत्र अर्पित करें।
Weekly Horoscope 8 Nov to 14 Nov 2026
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ और सफल रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से नौकरी या रोजगार की तलाश में हैं तो इस सप्ताह कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के संकेत हैं। आप अपनी बुद्धि और साहस के बल पर विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के परिश्रम और कार्यकुशलता की कार्यक्षेत्र में सराहना हो सकती है। यदि आप अपने सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से करेंगे तो उम्मीद से अधिक सफलता और लाभ प्राप्त कर सकते हैं। धन और संपत्ति की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले अधिक शुभ रह सकता है। इस दौरान भूमि या भवन से जुड़ा सुख मिल सकता है। संपत्ति से संबंधित विवाद बातचीत और आपसी सहमति से सुलझने की संभावना है।
सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़ी कोई नई योजना बन सकती है। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में सफल रहेंगे और कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में पहले से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आपसी सहयोग और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता और खुशहाली बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें केसर का तिलक लगाएं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


