





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Half-day in Schools and Colleges : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के अवसर पर जालंधर में 24 अक्टूबर को स्कूलों और कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। शहर में निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया द्वारा जारी आदेशों के तहत *24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों, कॉलेजों और ITI में छुट्टी रहेगी।*
Half-day in Schools and Colleges : भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में जालंधर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान शहर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता को सुविधा प्रदान करना है। प्रशासन के इस आदेश से जालंधर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थान प्रभावित होंगे।
नोट: यह आदेश जालंधर नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले संस्थानों के लिए है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


