

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) 24 सितंबर 2026 Baba Sodal Mela 2026 : शिरोमणि अकाली दल के जालंधर उत्तरी हलके की जत्थेबंदी आज 24 सितंबर को सुबह 11 बजे बाबा सोढल मेले के अवसर पर बाबा सोडल मंदिर व गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हलका जालंधर उत्तरी के इंचार्ज हरिंदर सिंह ढींडसा की अगुवाई में हलके की वरिष्ठ लीडरशिप, पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होकर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा सोडल चौक स्थित शिरोमणि अकाली दल की स्टेज से होने की जानकारी दी गई है।
Baba Sodal Mela 2026
इस दौरान जत्थेबंदी द्वारा बाबा सोढल मंदिर सहित छावनी निहंग सिंह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका जाएगा। कार्यक्रम में हलके की समूची लीडरशिप, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।
हरिंदर सिंह ढींडसा ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
बाबा सोढल का मेला जालंधर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है; इस वर्ष मेले को लेकर 25 सितंबर को सरकारी अवकाश की घोषणा भी की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


