

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Municipal Corporation new Commissioner : पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पीसीएस अधिकारी सुरिंदर सिंह को जालंधर नगर निगम का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह अब तक इस पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरिंदर सिंह इससे पहले अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) के पद पर तैनात थे। सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए हैं।
Jalandhar Municipal Corporation new Commissioner : अमृतसर में भी बदली जिम्मेदारी
वहीं, आईएएस अधिकारी पल्लवी मिश्रा, जो अमृतसर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अब अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास), अमृतसर नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेशों में संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती वाले स्थानों पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


