

टोरंटो/चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Amy Virk Live Show Clash : टोरंटो में पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड अभिनेता एमी विर्क के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब दर्शकों के बीच मौजूद दो गुट आपस में भिड़ गए। स्टेज के ठीक सामने शुरू हुई बहस कुछ ही पलों में हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और दर्शकों में हड़कंप फैल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झगड़ा उस समय शुरू हुआ जब एमी विर्क मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। विवाद बढ़ते ही कई लोग अपनी सीटों से उठ खड़े हुए। हालांकि, सामने हंगामा होने के बावजूद एमी विर्क ने अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गानों के बीच भड़का विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात
जानकारी के मुताबिक, 30 अगस्त को ग्रेट कैनेडियन कैसीनो रिसॉर्ट में आयोजित शो के दौरान कुछ युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक-दूसरे पर टूट पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड कर लिया।
बीच-बचाव में घायल हुआ सिक्योरिटी गार्ड
हंगामा बढ़ने पर सिक्योरिटी टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की। इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में चोट लगने की सूचना है। सुरक्षा कर्मियों ने एक युवक को काबू कर कार्यक्रम स्थल से बाहर भी निकाल दिया।
Amy Virk Live Show Clash : विवाद की वजह पर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल झड़प की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुछ लोगों का कहना है कि हूटिंग को लेकर बहस शुरू हुई थी, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने कथित छेड़छाड़ या मामूली कहासुनी को विवाद की जड़ बताया है। आयोजकों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद कॉन्सर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में कई लोग एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि सिक्योरिटी टीम हालात को नियंत्रित करने की कोशिश करती नजर आती है।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


