

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Government Holiday : पंजाब सरकार ने 26 अगस्त 2026 (बुधवार) को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की है। हालांकि यह दिन राज्य की गजटेड छुट्टियों की सूची में शामिल नहीं है, इसलिए प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश नहीं रहेगा। स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और अन्य संस्थान सामान्य दिनों की तरह कार्य करते रहेंगे।
सरकारी आदेश के अनुसार, इस रिजर्व छुट्टी का लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 26 अगस्त को अपनी वैकल्पिक (रिजर्व) छुट्टी के रूप में चुना है। ऐसे कर्मचारी इस दिन अवकाश ले सकेंगे, जबकि अन्य कर्मचारियों को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित होना होगा।
Punjab Government Holiday : सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह अवकाश सभी कर्मचारियों पर स्वतः लागू नहीं होगा। रिजर्व छुट्टी व्यक्तिगत विकल्प के आधार पर दी जाती है, जबकि गजटेड छुट्टियां सभी सरकारी संस्थानों में अनिवार्य रूप से लागू होती हैं।
इस कारण 26 अगस्त को पंजाब में प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य सरकारी कार्य सामान्य रूप से जारी रहेंगे। आम जनता को भी सरकारी सेवाओं और कार्यालयों के संचालन में किसी तरह की बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


