

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gen Z Favorite Leader : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 5 सितंबर को दिल्ली में एक बड़े शांतिपूर्ण मार्च का ऐलान किया है। पार्टी का दावा है कि यह मार्च युवाओं, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया जाएगा। आंदोलन की तैयारियों के बीच दीपके के कई बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
‘जेन-जी’ की पसंद बताए थलपति विजय
एक टीवी कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने कहा कि दक्षिण भारतीय अभिनेता और राजनेता थलपति विजय आज की ‘जेन-जी’ पीढ़ी के बीच सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उनका मानना है कि विजय का राजनीतिक अभियान युवाओं पर केंद्रित रहा है, इसलिए नई पीढ़ी उनसे खुद को जोड़कर देखती है। उन्होंने मौजूदा दौर के कई तथाकथित युवा नेताओं पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उनकी उम्र अब युवाओं की श्रेणी से काफी आगे निकल चुकी है।
इन मुख्यमंत्रियों के काम की की तारीफ
देश के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने एमके स्टालिन, पिनराई विजयन और अरविंद केजरीवाल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने तमिलनाडु की आर्थिक नीतियों, केरल के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल तथा दिल्ली में स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों को उल्लेखनीय बताया।
Gen Z Favorite Leader : शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकारों से मांगा जवाब
CJP ने सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को पत्र लिखकर पिछले पांच वर्षों में स्कूलों के बुनियादी ढांचे, शिक्षकों के रिक्त पदों और शिक्षा पर खर्च किए गए बजट का विवरण मांगा है। पार्टी का कहना है कि देश के कई सरकारी स्कूलों में अब भी पेयजल, शौचालय, कक्षाओं और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
5 सितंबर के मार्च पर टिकी निगाहें
पार्टी का कहना है कि आगामी मार्च का उद्देश्य शिक्षा और युवाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय बहस का हिस्सा बनाना है। ऐसे में 5 सितंबर को दिल्ली में होने वाले इस प्रदर्शन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की नजरें टिकी हुई हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


