

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Onion Price Hike India : देश की सबसे बड़ी प्याज मंडी महाराष्ट्र की लासलगांव एपीएमसी में प्याज के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। सोमवार को प्याज का औसत थोक भाव बढ़कर 4,251 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 3,700 रुपये प्रति क्विंटल था। यानी सिर्फ एक कारोबारी सत्र में कीमतों में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंडी में प्याज का अधिकतम भाव 4,545 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।
दिल्ली में दो हफ्तों में दोगुने के करीब हुए दाम
थोक बाजार में आई तेजी का असर अब खुदरा बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। राजधानी दिल्ली में जहां दो सप्ताह पहले प्याज 15 से 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसकी कीमत बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा हालात में खुदरा बाजार में प्याज 60 से 62 रुपये प्रति किलो तक बिक सकता है।
मंडियों में घट रही आवक, बढ़ रही चिंता
दिल्ली की आजादपुर मंडी में प्याज की सप्लाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां रोजाना करीब 100 ट्रक प्याज पहुंचता था, वहीं अब यह संख्या घटकर 40 ट्रक रह गई है। व्यापारियों के अनुसार, कम आवक के कारण बाजार में उपलब्ध स्टॉक तेजी से घट रहा है और मांग के मुकाबले सप्लाई कमजोर पड़ रही है।
बारिश से फसल प्रभावित, पुराने स्टॉक के सहारे बाजार
किसानों और व्यापारियों का कहना है कि हालिया बारिश के कारण प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में उत्पादन प्रभावित होने से मंडियों तक प्याज की आवक कम हुई है। फिलहाल बाजार की मांग पुराने स्टॉक के सहारे पूरी की जा रही है, लेकिन यदि नई फसल की आपूर्ति जल्द नहीं बढ़ी तो कीमतों में और उछाल आ सकता है।
Onion Price Hike India : सरकार ने भेजा बफर स्टॉक, दौड़ेगी ‘कांदा एक्सप्रेस’
बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज दिल्ली भेजने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, करीब 800 मीट्रिक टन प्याज रेल मार्ग से नासिक से दिल्ली भेजा जा रहा है। इसके लिए विशेष रूप से ‘कांदा एक्सप्रेस’ चलाई जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि अतिरिक्त सप्लाई से बाजार में उपलब्धता बढ़ेगी और खुदरा कीमतों पर कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम
लासलगांव एपीएमसी अधिकारियों के अनुसार, पिछले तीन-चार सप्ताह में प्याज की दैनिक आवक 15,000 क्विंटल से घटकर 9,000 क्विंटल रह गई है। सप्लाई में लगातार कमी और मजबूत मांग को देखते हुए बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो प्याज की कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


