

चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट)- Punjab Government Holiday : पंजाब सरकार ने 26 अगस्त 2026, बुधवार को पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती के अवसर पर रिजर्व छुट्टी घोषित की है। राज्य सरकार द्वारा जारी अवकाश सूची के अनुसार यह दिन गजटेड (Gazetted) अवकाश नहीं, बल्कि रिजर्व (Restricted) छुट्टी के रूप में शामिल किया गया है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक, पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए वर्षभर में कुल 27 रिजर्व छुट्टियां निर्धारित की हैं। इनमें से प्रत्येक कर्मचारी अपनी आवश्यकता और धार्मिक आस्था के अनुसार किसी भी दो रिजर्व छुट्टियों का चयन कर सकता है।
सामान्य रूप से खुलेंगे स्कूल, कॉलेज और बाजार
चूंकि 26 अगस्त को केवल रिजर्व छुट्टी घोषित की गई है, इसलिए राज्य के स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, निजी संस्थान और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। केवल वे सरकारी कर्मचारी, जो इस दिन अवकाश लेना चाहेंगे, निर्धारित नियमों के तहत रिजर्व छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
Punjab Government Holiday : क्या होती है रिजर्व छुट्टी?
रिजर्व छुट्टी वह अवकाश होती है जिसे कर्मचारी अपनी व्यक्तिगत, धार्मिक या सांस्कृतिक आवश्यकताओं के अनुसार चुन सकते हैं। यह सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अवकाश नहीं होता, बल्कि चयन आधारित सुविधा होती है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


