

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा दरों के अनुसार 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना दोनों महंगे हुए हैं, वहीं चांदी की कीमतों में हल्की नरमी आई है।
ताजा भाव के अनुसार 24 कैरेट सोना 500 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,57,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को इसकी कीमत 1,56,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,46,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो एक दिन पहले 1,45,550 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था।
Gold-Silver Price : दूसरी ओर, चांदी के दाम में मामूली राहत देखने को मिली। गुरुवार को चांदी 2,43,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है, जबकि बुधवार को इसका मूल्य 2,44,800 रुपये प्रति किलो था। इस प्रकार चांदी की कीमत में 1,800 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव और स्थानीय स्तर पर मांग में बदलाव के कारण रोजाना भाव प्रभावित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी बाजार में इसी तरह की हलचल बनी रह सकती है। खरीदारों को सलाह दी गई है कि सोना या चांदी खरीदने से पहले बाजार के ताजा भाव अवश्य जांच लें, ताकि सही समय पर बेहतर सौदा किया जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


