

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Amarnath Yatra 2026 : जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। शनिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से किसी भी नए श्रद्धालु जत्थे को कश्मीर घाटी की ओर रवाना होने की अनुमति नहीं दी गई। प्रशासन ने मौसम विभाग की भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी के बाद यह एहतियाती कदम उठाया है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 अगस्त तक जम्मू क्षेत्र के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।
Amarnath Yatra 2026 : अधिकारियों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौसम और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति की समीक्षा के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। शनिवार सुबह जम्मू में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, हालांकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा।
3 जुलाई से शुरू हुई पवित्र अमरनाथ यात्रा में अब तक 4.75 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा का समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर लें तथा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


