

धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- August Eclipse 2026 : साल 2026 की शुरुआत फरवरी और मार्च में ग्रहणों के साथ हुई थी और अब अगस्त महीने में एक बार फिर दो बड़े खगोलीय घटनाक्रम देखने को मिलेंगे। इस महीने पूर्ण सूर्य ग्रहण और आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ही महीने में दो ग्रहण लगना महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे बड़े बदलावों तथा ऊर्जा परिवर्तन का संकेत माना जाता है। हालांकि, इन ग्रहणों का प्रभाव हर देश और क्षेत्र में अलग-अलग हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अगस्त 2026 के ये दोनों ग्रहण भारत में प्रभावी होंगे? आइए जानते हैं पूरी जानकारी।
12 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को वर्ष का अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण रात 9:04 बजे शुरू होगा और 13 अगस्त की सुबह 4:25 बजे समाप्त होगा। हालांकि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और धार्मिक दृष्टि से इसका प्रभाव भारत में नहीं माना जाएगा। यह ग्रहण सबसे पहले उत्तरी रूस में दिखाई देगा। इसके बाद स्पेन, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और पुर्तगाल के कुछ हिस्सों में इसका प्रभाव देखा जाएगा। वहीं यूरोप के अधिकांश देशों, कनाडा, अमेरिका के उत्तरी क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
August Eclipse 2026 : 28 अगस्त को लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण
वर्ष 2026 का दूसरा और अंतिम आंशिक चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगेगा। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा।
- ग्रहण प्रारंभ: सुबह 6:53 बजे
- ग्रहण समाप्ति: दोपहर 12:31 बजे
यह चंद्र ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाएगा। यह ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर एवं दक्षिण अमेरिका तथा पश्चिमी एशिया के कई देशों में देखा जा सकेगा।
भारत में क्या होगा प्रभाव?
चूंकि अगस्त 2026 के दोनों ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे, इसलिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इनका सूतक काल लागू नहीं होगा। ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में ग्रहण दृश्य न होने के कारण सामान्य पूजा-पाठ, शुभ कार्य और धार्मिक गतिविधियों पर कोई विशेष प्रतिबंध नहीं रहेगा। हालांकि ग्रहण को खगोलीय दृष्टि से महत्वपूर्ण घटना माना जाता है, लेकिन भारत में इसके प्रत्यक्ष प्रभाव सीमित रहेंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


