

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Elderly Couple Viral Video : प्यार का इजहार हमेशा महंगे तोहफों या बड़े सरप्राइज से नहीं होता। कई बार रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-छोटे काम ही रिश्ते की गहराई को बयां कर देते हैं। ऐसा ही एक भावुक कर देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के लिए खाना उठाकर टेबल तक लाते नजर आते हैं। उनका यह सादा लेकिन बेहद खूबसूरत अंदाज लाखों लोगों का दिल जीत रहा है।
Elderly Couple Viral Video : वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल
वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग पति दोनों हाथों में खाने की प्लेटें लेकर टेबल तक पहुंचते हैं, जहां उनकी पत्नी पहले से बैठी होती हैं। वह सबसे पहले पत्नी के सामने खाना रखते हैं और फिर खुद बैठकर उनके साथ भोजन करते हैं। इस साधारण से पल ने लोगों को रिश्तों की असली खूबसूरती का एहसास करा दिया। ऐसे रिश्ते देखकर प्यार पर भरोसा और मजबूत हो जाता है।
View this post on Instagram
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


