

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Minor Girl Rape Threat : जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। सार्वजनिक रूप से माफी मांगने और प्रधानमंत्री द्वारा माफ किए जाने के बाद भी लड़की और उसकी मां को कथित तौर पर लगातार जान से मारने और दुष्कर्म की धमकियां मिल रही हैं। परिवार का दावा है कि सुरक्षा कारणों से उन्हें कुछ ही दिनों में तीन बार अपना घर बदलना पड़ा है।
एफआईआर में पता सार्वजनिक होने का आरोप
लड़की के वकील अनिल कुमार ने दावा किया कि एफआईआर में घर का पता सार्वजनिक होने के बाद कुछ लोग उनके घर तक पहुंच गए और परिवार को गंभीर धमकियां देने लगे। उनके अनुसार, लड़की की मां अकेले परिवार का पालन-पोषण करती हैं और मौजूदा परिस्थितियों में वे बेहद भयभीत हैं।
Minor Girl Rape Threat : सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों का खंडन
वकील ने सोशल मीडिया पर वायरल उन दावों को भी गलत बताया, जिनमें लड़की को 25 वर्षीय सैलून कर्मचारी बताया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह 15 वर्ष की छात्रा है और दिल्ली के ओपन स्कूलिंग सिस्टम से 10वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है।
वीडियो जारी कर मांगी थी माफी
एफआईआर दर्ज होने के बाद किशोरी ने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया था। उसने कहा था कि वह प्रदर्शन के दौरान माहौल और भीड़ के प्रभाव में आ गई थी तथा भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करेगी।
मामले की जांच जारी
यह मामला पहले जीरो एफआईआर के रूप में दर्ज किया गया था, जिसे बाद में जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि गुमराह बच्चों को सही मार्गदर्शन और सुधार का अवसर मिलना चाहिए।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


