

हुगली (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Anniversary Fine Poster : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। यहां शादी की सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल न होने वाले मेहमानों के लिए एक व्यक्ति ने 500 रुपये का ‘जुर्माना’ तय कर दिया और इसकी जानकारी पोस्टर लगाकर सार्वजनिक कर दी।
जानकारी के अनुसार, चुंचुड़ा नगर पालिका के जलकल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने 29 जुलाई को अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने सहकर्मियों, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों को निमंत्रण भेजा था, लेकिन कई लोग समारोह में नहीं पहुंच सके।
कार्यक्रम के कुछ दिन बाद नगर पालिका परिसर में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें लिखा था कि जिन लोगों को निमंत्रण दिया गया था लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, वे प्रति परिवार 500 रुपये का जुर्माना जमा कराएं।
पोस्टर बना चर्चा का विषय
पोस्टर सामने आते ही लोगों ने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करनी शुरू कर दीं। देखते ही देखते यह अनोखा अंदाज पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। नगर पालिका परिसर से लेकर चाय की दुकानों तक लोग इसी पोस्टर की बातें करते नजर आए।
West Bengal Anniversary Fine Poster : पड़ोसियों तक पहुंची ‘जुर्माने’ की खबर
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला केवल पोस्टर तक सीमित नहीं रहा। जिन पड़ोसियों और परिचितों ने कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया था, उन्हें भी इस मजाकिया ‘जुर्माने’ की जानकारी दी गई। कई लोगों ने इसे हंसी-मजाक में लिया, जबकि कुछ का कहना था कि यदि किसी ने सम्मानपूर्वक निमंत्रण दिया हो तो कार्यक्रम में पहुंचने की कोशिश जरूर करनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला
नगर पालिका के एक अधिकारी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर हैरानी जताते हुए कहा कि संबंधित कर्मचारी बेहद अच्छे इंसान हैं और उन्होंने ऐसा पोस्टर क्यों लगाया, यह समझ से परे है। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा और मनोरंजन का विषय बना हुआ है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


