

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Air India Phuket Delhi Flight Turbulence : एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान (AI2379) मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंचने से पहले तेज टर्बुलेंस (हवा के झटकों) की चपेट में आ गई। इस दौरान विमान की ऊंचाई अचानक करीब 300 फीट तक कम हो गई, जिससे विमान में सवार यात्रियों और क्रू में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पा लिया और विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
एयर इंडिया के अनुसार, इस घटना में करीब 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 यात्री और 2 क्रू सदस्य शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार और आवश्यक मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।
टर्बुलेंस के कारण अचानक बदली विमान की ऊंचाई
एयरलाइन ने बताया कि लैंडिंग से पहले विमान को अचानक तेज टर्बुलेंस, अपड्राफ्ट या डाउनड्राफ्ट का सामना करना पड़ा, जिसके कारण कुछ समय के लिए विमान की ऊंचाई तेजी से कम हो गई। हालांकि कुछ ही पलों में पायलट ने विमान को स्थिर कर लिया और सुरक्षित तरीके से उड़ान पूरी की।
Air India Phuket Delhi Flight Turbulence : दिल्ली एयरपोर्ट पर मेडिकल टीम रही तैनात
सुबह करीब 11 बजे विमान के दिल्ली पहुंचने पर एयर इंडिया की मेडिकल टीम पहले से तैयार थी। घायल यात्रियों और क्रू सदस्यों को एयरपोर्ट स्थित मेडिकल सेंटर भेजा गया, जहां उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है और पूरे मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


