

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Civil Hospital Fire : पंजाब के जालंधर सिविल अस्पताल के गायनी (जच्चा-बच्चा) वार्ड में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय वार्ड में करीब 20 गर्भवती महिलाएं और कई नवजात शिशु भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
एसी से उठा धुआं, फिर भड़क गई आग
अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. प्रिया कौशल के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी में ओवरहीटिंग के कारण हुआ शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले एसी से धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में पूरे वार्ड में घना धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ में दहशत फैल गई।
डॉक्टरों और स्टाफ ने दिखाई तत्परता
घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट और गायनी विभाग की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई और सभी गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा उनके परिजनों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
Jalandhar Civil Hospital Fire : फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। धुआं अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को वार्ड के शीशे तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया और वार्ड से धुआं बाहर निकाला गया।
बिजली की वायरिंग और सामान को नुकसान
दमकल विभाग के अनुसार आग की चपेट में आने से वार्ड की बिजली की वायरिंग, एसी, बेड, गद्दे और अन्य उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


