

एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- 4 Aug Rashifal 2026 : 4 अगस्त का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, तो कुछ की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। वहीं, कुछ राशियों को रिश्तों और फैसलों में धैर्य रखने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए संतुलित और लाभदायक रहेगा। नौकरी और व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। पुराने संपर्कों से फायदा मिल सकता है और रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ आय के नए अवसर मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी, सरकारी कार्य और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन उसका अच्छा परिणाम मिलेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लंबे समय के निवेश से लाभ संभव है। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी भी बात में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, लेकिन दूसरों के विवादों से दूर रहें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज नए काम की शुरुआत या नौकरी में बदलाव के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में लाभदायक अवसर मिल सकते हैं। हालांकि अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखें। आत्मविश्वास के साथ किए गए प्रयास सफलता दिलाएंगे।
4 Aug Rashifal 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। व्यापार में आय बढ़ सकती है और नए अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे। संतान से जुड़ी बड़ी चिंताएं समाप्त होंगी, हालांकि भविष्य को लेकर हल्की चिंता बनी रह सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। लेकिन धैर्य और समझदारी से सभी काम पूरे कर पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। शाम का समय परिवार के साथ सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अचानक धन लाभ के योग हैं। विरोधियों से सावधान रहें और अपनी योजनाएं किसी से साझा न करें। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। सरकारी कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी। छोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। पुराने प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश भविष्य में लाभ देगा। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं।
4 Aug Rashifal 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। धैर्य बनाए रखें, समय आपके पक्ष में रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


