

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Teej 2026 Celebration Jalandhar : जालंधर के किंग रेस्टोरेंट, मकसूदां में 9 अगस्त 2026 (रविवार) को ‘तीज 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की मेजबानी डॉ. हरमीत कौर करेंगी। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें महिलाओं और परिवारों के लिए मनोरंजन और पारंपरिक पंजाबी संस्कृति का विशेष संगम देखने को मिलेगा।
आयोजन में तंबोला, रोमांचक गेम्स, गिद्धा, डांस परफॉर्मेंस, फोटोग्राफी, स्वादिष्ट भोजन, रिटर्न गिफ्ट्स और गेम प्राइज जैसी कई आकर्षक गतिविधियां होंगी। इसके अलावा मिस एंड मिसेज तीज 2026 का चयन भी किया जाएगा और सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक मेहंदी लगाने वाली प्रतिभागी को विशेष सम्मान दिया जाएगा।
Teej 2026 Celebration Jalandhar : आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य पंजाबी संस्कृति, परंपराओं और तीज के उत्सव को उत्साहपूर्वक मनाना है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रति व्यक्ति 1000 रुपये और 10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 500 रुपये प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है।

खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


