

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- NEET Paper Leak Protest Jalandhar : NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच जालंधर में छात्रों का विरोध तेज होने जा रहा है। यूथ कांग्रेस (जालंधर शहरी) के अध्यक्ष अंगद दत्ता ने 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को आयोजित दो शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में छात्रों, युवा संगठनों और जागरूक नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
अंगद दत्ता ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं वर्षों की मेहनत और समर्पण के साथ अपने भविष्य का सपना देखते हैं, लेकिन परीक्षा प्रणाली में कथित भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही उनके भविष्य को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली हर छात्र का अधिकार है और इसके लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है।
पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे PUDA ग्राउंड (तहसील कॉम्प्लेक्स के सामने, डीसी ऑफिस के पास) आयोजित किया जाएगा, जहां छात्र शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे स्लोगन और बैनर मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान 26 जुलाई को प्रस्तावित राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थन में 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल की घोषणा भी की जाएगी।
NEET Paper Leak Protest Jalandhar : इसके अलावा “Noise & Lies — Give Me Some Truth” अभियान के तहत Jalandhar Youth For Justice के बैनर तले शाम 5 बजे कंपनी बाग चौक (श्री राम चौक) में ‘NEET पेपर लीक जन आक्रोश प्रदर्शन’ आयोजित होगा। प्रदर्शन के दौरान निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई जाएगी।
प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, NTA का पुनर्गठन, NEET मामले पर संसद में चर्चा, पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और प्रदर्शनकारी छात्रों पर बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शामिल है। अंगद दत्ता ने युवाओं और छात्रों से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने की अपील करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य, न्याय और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट होना समय की जरूरत है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


