

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Connaught Place Shops Closed : दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए गुरुवार को शाम 6:30 बजे तक सभी दुकानें, दफ्तर, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है ताकि किसी भी संभावित अप्रिय घटना, जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।
न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने न्यू दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल (NDMC) के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के निर्देशों के आधार पर यह एडवाइजरी जारी की है। एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों और प्रतिष्ठान संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Connaught Place Shops Closed : जानकारी के अनुसार, सीजेपी का प्रदर्शन पिछले कई दिनों से मध्य दिल्ली में जारी है। प्रदर्शनकारी NEET UG 2026 परीक्षा में कथित पेपर लीक के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
प्रशासन का कहना है कि कनॉट प्लेस जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में एहतियाती कदम उठाना आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों से समय रहते अपने कार्य निपटाने और निर्धारित समय तक प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया गया है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे इलाके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और लोगों से अफवाहों से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


