

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jammu Kashmir Schools Closed : जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश, जगह-जगह भूस्खलन और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी सरकारी और निजी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां 27 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा परिस्थितियों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
इसी बीच कुछ क्षेत्रों से सरकारी आदेशों के बावजूद निजी स्कूलों के संचालित होने की शिकायतें सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सुंदरबनी जोन में कुछ निजी विद्यालयों के खुलने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त उपायुक्त रामकेश शर्मा के निर्देश पर जोनल शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने विभिन्न निजी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
Jammu Kashmir Schools Closed : निरीक्षण के दौरान कोई भी विद्यालय खुला नहीं मिला, लेकिन प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधनों को स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सरकार के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि यदि 27 जुलाई से पहले कोई भी सरकारी या निजी स्कूल खुला पाया गया या विद्यार्थियों को बुलाया गया, तो संबंधित प्रबंधन और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधनों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और सरकारी निर्देशों का पालन करें। यदि कोई विद्यालय छुट्टियों के दौरान बच्चों को स्कूल बुलाता है, तो इसकी सूचना तुरंत शिक्षा विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें। प्रशासन ने दोहराया है कि मौजूदा मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


