

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने आने वाले घंटों को बेहद संवेदनशील बताया है।
पंजाब स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) ने लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट जारी करते हुए अगले 3 घंटों में मौसम के गंभीर रूप लेने की चेतावनी दी है। जारी अलर्ट के अनुसार अमृतसर, बरनाला, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा, फिरोजपुर, पठानकोट और कपूरथला सहित कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पहले ही 26 जुलाई तक पंजाब में बारिश और खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी कर रखी है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


