
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसके चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण दिन में तेज धूप और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम में नमी होने के बावजूद बारिश की कमी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
हालांकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत भरी खबर देते हुए 11 और 12 जुलाई को पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि यदि पूर्वानुमान के अनुसार बारिश होती है तो तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को लंबे समय से जारी गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश कम होने की वजह से राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि यह तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
Punjab Weather Update : राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जालंधर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी मिलने के कारण अगले कुछ दिनों में मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है। इसी वजह से पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखें और खराब मौसम के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें। भारी बारिश की स्थिति में जलभराव वाले क्षेत्रों से बचने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


