
ऑटो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Kia India Upcoming Cars : किआ मोटर्स भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक नया टीजर जारी कर संकेत दिया है कि वह जल्द ही भारत में नई हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल (HEV) और बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी मॉडल के नाम का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है, लेकिन टीजर ने ऑटो सेक्टर में नई चर्चा शुरू कर दी है।
कंपनी ने टीजर वीडियो के साथ “Future is knocking. One clue, multiple possibilities.” कैप्शन साझा किया है। वीडियो में केवल भविष्य की तकनीक की झलक दिखाई गई है, जिससे माना जा रहा है कि किआ एक साथ हाइब्रिड और पूरी तरह इलेक्ट्रिक दोनों तरह की गाड़ियां भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर सकती है।
ऑटो इंडस्ट्री में सामने आए हालिया स्पाई शॉट्स के आधार पर माना जा रहा है कि कंपनी Kia Sorento Hybrid और Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। खासकर Syros EV को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना और मजबूत हो गई है।
Kia India Upcoming Cars : किआ ने यह टीजर ऐसे समय में जारी किया है, जब कंपनी भारतीय बाजार में शानदार बिक्री दर्ज कर रही है। जून 2026 में कंपनी ने 24,552 वाहनों की बिक्री की और सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। यह कंपनी के लिए अब तक का सबसे सफल छमाही प्रदर्शन माना जा रहा है। Sonet, Seltos और Carens Clavis की मजबूत मांग ने इस सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग और बेहतर माइलेज की चाह रखने वाले ग्राहकों को देखते हुए हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक दोनों सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च करना किआ के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। हाइब्रिड कारें उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो चार्जिंग की चिंता के बिना बेहतर माइलेज चाहते हैं, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल और कम संचालन लागत वाले विकल्प बनकर उभर रहे हैं।
फिलहाल किआ के भारतीय पोर्टफोलियो में Carens Clavis EV, EV6 और EV9 जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां शामिल हैं। यदि Syros EV लॉन्च होती है, तो कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में एक और नया विकल्प जुड़ जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इस मॉडल में भी अपना लोकप्रिय बॉक्सी डिजाइन बरकरार रखेगी।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


