
जालंधर, 25 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Asha Dhir Funeral : जालंधर के माननीय मेयर वनीत धीर की पूजनीय माताजी आशा धीर का 24 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, शुभचिंतकों और शहर के सामाजिक व राजनीतिक वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार की ओर से जारी शोक सूचना के अनुसार, स्वर्गीय आशा धीर, स्वर्गीय विनोद धीर की धर्मपत्नी थीं। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Asha Dhir Funeral : आज शाम होगा अंतिम संस्कार
परिवार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आशा धीर का अंतिम संस्कार 25 जून 2026 (गुरुवार) को शाम 5:00 बजे श्मशान घाट, हरनामदासपुरा, जालंधर में किया जाएगा। अंतिम संस्कार में परिजन, रिश्तेदार, मित्रगण और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


