

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Manoranjan Kalia Hospitalized : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जालंधर में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
Manoranjan Kalia Hospitalized : जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री के आगमन का इंतजार करते समय मनोरंजन कालिया अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है।
Manoranjan Kalia Hospitalized : प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मनोरंजन कालिया को एक दिन पहले बुखार था। इसके बावजूद वह पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में सोडियम का स्तर कम हो गया था, जिसके कारण उनका ब्लड प्रेशर (BP) अचानक गिर गया और वह बेहोश हो गए।
फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और डॉक्टर उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



