
मुंबई, 19 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Sunil Grover Viral Video : अपनी बेहतरीन कॉमेडी और दमदार अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी कोई कॉमेडी नहीं, बल्कि उनकी सादगी भरी जिंदगी की झलक है। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक आम इंसान की तरह नदी किनारे बने फुटपाथ पर खुले आसमान के नीचे सोते नजर आ रहे हैं।
खास बात यह है कि यह वीडियो खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो में उनके आसपास कई अन्य लोग भी फुटपाथ पर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा— “तारे ज़मीन पर”। हालांकि, अभिनेता ने यह नहीं बताया कि वीडियो किस स्थान की है, लेकिन उनके इस अंदाज ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Sunil Grover Viral Video : पहले भी दिखा चुके हैं सादगी भरा अंदाज
यह पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर अपने सरल और अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वह सड़क किनारे हैंडपंप पर कपड़े धोते, चूल्हे पर रोटियां बनाते, सड़क किनारे कपड़े प्रेस करते और ठेले पर चाय बेचते हुए नजर आ चुके हैं। सुनील ग्रोवर की इस नई वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उन्हें सिर्फ एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सादगी पसंद इंसान के रूप में भी पसंद करते हैं। उनकी यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और लाखों लोग इसे पसंद कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


