
उज्जैन, 18 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ujjain Mahakal Controversy : महाकाल की नगरी उज्जैन में देर रात एक युवक की पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे एक युवक को लेकर उस समय हंगामा मच गया, जब उसकी पहचान को लेकर सवाल उठाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी निवासी सरफराज शेख एक युवती के साथ उज्जैन पहुंचे थे। दोनों देर रात महाकाल मंदिर में चलित भस्म आरती में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वे हरसिद्धि चौराहे के पास मौजूद थे, जहां कुछ लोगों की नजर युवक पर पड़ी।
वायरल वीडियो ने बढ़ाई चर्चा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक के माथे पर त्रिपुंड और गले में रुद्राक्ष की माला थी, जिससे वह एक सामान्य हिंदू श्रद्धालु जैसा दिखाई दे रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी पहचान को लेकर सवाल किए। आरोप है कि पूछताछ के दौरान युवक की पहचान को लेकर विवाद शुरू हो गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग युवक से सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान बहस बढ़ने पर हाथापाई की स्थिति भी बन गई। बाद में युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Ujjain Mahakal Controversy : सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
महाकाल थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। एक पक्ष मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष कानून हाथ में लेने की घटनाओं पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


