
जयपुर, 15 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Abhijeet Dipke Attack : राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब मंच पर पहुंचे दो युवकों ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके पर कथित तौर पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत दीपके जयपुर के शहीद स्मारक पर शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवा और समर्थक मौजूद थे।
मंच पर पहुंचते ही किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अभिजीत दीपके प्रदर्शनकारियों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवक मंच के करीब पहुंचे और अचानक उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए थप्पड़ मार दिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
Abhijeet Dipke Attack : समर्थकों ने घेर लिया आरोपी
घटना के बाद वहां मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया। समर्थकों ने हमलावर युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया।
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की हो रही थी मांग
बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जा रही थी। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे।
वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर अफरा-तफरी और उसके बाद की स्थिति देखी जा सकती है। हालांकि पुलिस ने समय रहते हालात को नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ।
Abhijeet Dipke Attack : CJP ने क्या कहा?
घटना के बाद संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों, युवाओं और अभिभावकों के हितों से जुड़ा है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर रोक और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


